नई दिल्ली। फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में साथ-साथ नजर आए अजय देवगन और कंगना रनौत आज कल एक दूसरे को फूटी आंखें नहीं सुहा रहे।
अपनी आने वाली फिल्म तेज के म्यूजिक लांच पर अजय ने कंगना को न केवल नजरअंदाज किया बल्कि पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनका नाम तक जुबान पर नहीं लाए। खबर है कि अब कंगना ने भी अजय का अनुसरण करते हुए फिल्म के प्रचार से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है। दोनों के रिश्तों में खटास फिल्म रास्कल की शूटिंग के दौरान पड़ी थी।
तेज में अजय और कंगना के अलावा अनिल कपूर ,जायेद खान, समीरा रेड्डी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और निर्माता हैं रतन जैन। करीबी सूत्रों ने बताया कि अजय और कंगना के बीच आई कड़वाहट से रतन जैन भी खासे परेशान हैं। उन्हें डर है कि दोनों की लड़ाई का असर कहीं फिल्म के प्रचार पर पड़े।